बिजली कंपनी के सब इंजीनियर के घर चोर घुसे, जेवरात समेत ले गए 7 लाख का माल
न्यू गोविंदपुरी में बिजली कंपनी के सब इंजीनियर के घर में घुसे चोर 20 तोला वजन के जेवरात,आधा किलाे चांदी व 60 हजार रुपए चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 7 लाख रुपए बताई गई है। जिस कमरे में सब इंजीनियर परिजन के साथ थे, उस कमरे की कुंदी चोरों ने बाहर से बंद की और इसके बाद वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात रात 12 से 3 बजे के बीच की है।
सचिन तेंदुलकर मार्ग के नजदीक न्यू गोविंदपुरी में रहने वाले विनोद सिंह यादव बिजली कंपनी में हैं और इन दिनों चंदेरी में पदस्थ हैं। रात लगभग 12 बजे प|ी मीना के साथ बेडरूम में साेए थे। रात लगभग 3 बजे उनकी नींद खुली तो बेडरूम का दरवाजा खोलने की कोशिश की, कमरे की कुंदी बाहर से लगी थी। वह खिड़की से निकलकर बाहर पहुंचे और बेडरूम का दरवाजा खोला। इसके साथ ही उन्होंने देखा कि बगल वाले कमरे में सामान बिखरा हुआ है और उसकी अलमारी के ताले भी टूटे हुए हैं। अलमारी से 20 ताेला वजन के सोने के जेवरात, 60 हजार रुपए और आधा किलो चांदी समेत लगभग 7 लाख रुपए का सामान गायब था। श्री यादव के अनुसार चोरों ने खिड़की से तार डालकर मुख्य दरवाजे की चटकनी खोली होगी और इसके बाद वह घर के अंदर घुसे हैं।
न्यू गोविंदपुरी में वारदात चोरी गए सामान में 20 तोला सोना, चांदी व नगदी शामिल
चाेरी की घटना के बाद पलंग पर बिखरा सामान। फोटो: भास्कर