ग्वालियर| सिटी सेंटर की साइट नंबर-1 निवासी कैलाश नारायण गुप्ता के सूने घर के ताले तोड़कर चोर उनके घर के ताले तोड़कर चोर 10 हजार रुपए नगद और 3 तोला सोने के जेवरात समेत एक लाख का माल चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, हुरावली निवासी संजय सिंह के घर से चार मोबाइल और 1500 रुपए चोर ले गए। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोंडेरी में मुन्नालाल के घर से चोर 1 लाख रुपए का सामान चुराकर ले गए।