ग्वालियर| निजामुद्दीन से ग्वालियर पहुंची ताज एक्सप्रेस में शुक्रवार को बी-13 कोच में यात्रा कर रहे दिल्ली आईआईटी के छात्र संजय सिंह तोमर का लैपटॉप ट्रेन की 10 नंबर सीट पर छूट गया। छात्र ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर अपने घर की अोर निकल गया, रास्ते मेंं उसे याद आया तो वह लौटकर स्टेशन पहुंचा और आरपीएफ एसआई अमित मीणा को मिलकर समस्या बताई। इसके बाद श्री मीणा ने ट्रेन को दतिया स्टेशन पर आरपीएफ सुरक्षा कर्मचारी से कोच को अटेंड कराया तब लैपटॉप सीट पर मिला। दूसरी ट्रेन से लैपटॉप को ग्वालियर मंगा कर छात्र को सौंपा गया। छात्र ने बताया कि लैपटॉप में उसका महत्वपूर्ण डाटा था।