मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने विभिन्न जिलों में पदस्थ 38 जजों को पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण किया है। इनमें जिला न्यायाधीश, सिविल जजों के साथ रजिस्ट्री के अधिकारी भी शामिल हैं। जिला न्यायाधीश सीधी प्रकाश गुप्ता को जबलपुर हाईकोर्ट में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार सतर्कता ही हैसियत से स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग नवीन सक्सेना को प्रिंसिपल रजिस्ट्रार ग्वालियर, जिला जज निरीक्षण इंदौर अनिल वर्मा को इंदौर में ही प्रिंसिपल रजिस्ट्रार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रीवा प्रेम सिंह को जबलपुर हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार सतर्कता, जिला न्यायाधीश छिंदवाड़ा लीलाधर बौरासी को जिला जज निरीक्षण इंदौर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं विमल शुक्ला को रायसेन से जिला जज गुना, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार इंदौर तारकेश्वर सिंह को जिला जज मंदसौर, प्रभात मिश्रा को मंदसौर से जिला जज सीधी, रमेश सोनी को भोपाल से जिला जज श्योपुर, संजीव सरैया को शाजापुर से जिला जज रायसेन, मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बृजेन्द्र भदौरिया को जबलपुर से जिला जज छिंदवाड़ा में पदोन्नत किया गया है।
जिन सिविल जजों को अपर सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया है उनमें ओम प्रकाश रजक मंडला से देवसर, राजेन्द्र शर्मा नीमच से मनासा, सुरेन्द्र मेश्राम को नरसिंहपुर से नरसिंहपुर, कमलेश सनोडिया को झाबुआ से वारासिवनी, निसार अहमद को दतिया से सिरोंज, सुखराम सीनम को बड़वानी से मनावर, निशा विश्वकर्मा कटनी से अमरवाड़ा, रामगोपाल प्रजापति शहडोल से बुढ़ार, आशीष टांकले को धार से गरोठ, खालिद अहमद को बुरहानपुर से सतना, राम कनौजिया को डिंडोरी से डिंडोरी, चंद्र बारपेटे को उज्जैन से उज्जैन, दिनेश शर्मा को छतरपुर से नागौद, रामजी लाल को बालाघाट से बालाघाट, ओमप्रकाश बोहरा को अलीराजपुर से जावरा मो. अनीस खान को मुरैना से मुरैना शामिल हैं।
इसी प्रकार जितेन्द्र बाजोलिया को भिंड से भिंड, सविता जड़िया को हरदा से हरदा, हिदायतुल्ला खान को रायसेन से रायसेन, प्रहलाद कमेथिया को विदिशा से ब्यावरा, संजय चौहान को सागर से हटा, पूरन सिंह को दमोह से दमोह, केशव सिंह को इंदौर से सोनकच्छ, हरप्रसाद बंशकार को बैतूल से मुलताई, दिनेश खटीक को भोपाल से इंदौर, कीर्ति कश्यप को उमरिया से पिपरिया और सुशीला वर्मा को गुना से गुना स्थानांतरित किया गया है।