पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • डकैती पीड़िता से बोले समाजसेवी व एसपी शहर मत छोड़िए, हम आपकी सुरक्षा करेंगे

डकैती पीड़िता से बोले समाजसेवी व एसपी शहर मत छोड़िए, हम आपकी सुरक्षा करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डकैती की पीड़िता लक्ष्मीबाई कॉलोनी निवासी बुजुर्ग विनीता उपाध्याय व उनका परिवार अभी भी दहशत में है। शुक्रवार को एसपी नवनीत भसीन, समाजसेवी डॉ.हरिशचंद्र पिपरिया और भूपेन्द्र जैन उनके घर पहुंचे। सभी ने उनसे कहा कि आप शहर मत छोड़िए, हम आपकी सुरक्षा करेंगे, लेकिन श्रीमती उपाध्याय ने शुक्रिया कहकर स्पष्ट बताया कि मेरे बेटे अमित को मेरी सुरक्षा का यकीन नहीं है। इसलिए अब मैं ग्वालियर में नहीं रहूंगी। मैं अपने बेटे के साथ भोपाल चली जाऊंगी।

गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने शहर में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर 17 मई के अंक में “पुलिस अनुमानों में उलझी और दहशत के साये में जी रहे बुजुर्ग” शीर्षक से खबर प्रकाशित कर समाज व पुलिस के सामने कुछ गंभीर सवाल खड़े किए थे। शुक्रवार को तानसेन नगर निवासी समाजसेवी डॉ. हरिशचंद्र पिपरिया ने घर पहुंचकर पीड़िता को यकीन दिलाने की कोशिश की, कि वे खुद को अकेला न समझें। अपना मोबाइल नंबर व पता नोट कराते हुए बोले, वे दो वॉलेंटियर प्रतिदिन उनकी मदद के लिए उपलब्ध कराने को तैयार हैं। वे 24 घंटे में कभी भी उन्हें फोन कर मदद मांग सकती हैं। सुरक्षा, स्वास्थ्य व अकेलेपन को दूर करने हर संभव मदद करने को वे तैयार हैं। लेकिन श्रीमती उपाध्याय ने कहा कि घटना के बाद से न वे और न ही उनके बेटे की मनोस्थिति अब ऐसी है कि वे ग्वालियर में अकेली रह सकें। बेटा अमित किसी भी हालत में उन्हें अकेला छोड़ना नहीं चाहता। इसलिए अब मैं बेटे के साथ भोपाल चली जाऊंगी।

एसपी नवनीत भसीन ने डकैती पीड़िता से कहा- आंटी मैं हूूं। आप डरिए मत, हम आपकी सुरक्षा के लिए हैं। मेरा वादा है आपको सताने वाले कहीं भी हों, बचेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि आप भलेे ही अकेले रहें लेकिन भयभीत होने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर समय ऐसे बुजुर्गों के साथ है। एसपी ने कहा कि शहर में रह रहे उन वृद्धों की सूची तैयार बीट वार तैयार की जाएगी, जो अकेले रहते हैं। इनसे समय समय पर पुलिस संपर्क में रहेगी।

डकैती पीड़िता से बात करते एसपी नवनीत भसीन।

बुजुर्गों की सूची तैयार कर परेशानी पूछेंगे

वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के संचालक भूपेन्द्र जैन से भी श्रीमती उपाध्याय ने मदद लेने से इनकार कर दिया। श्री जैन ने बताया कि उनका संस्थान वार्ड 58 से अकेले रह रहे बुजुर्गों की मदद के लिए एक पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत वे इस वार्ड में अकेले रह रहे वृद्धों की सूची बनाएंगे। उनकी जरूरतें व परेशानी पूछेंगे। उसके हिसाब से मदद दिलाएंगे। फिर उनके साथ जुड़े वॉलेंटियर हर सप्ताह वार्ड 58 के गली-मौहल्लों में रात्रि गश्त भी करेंगे। एसपी से मिलकर हर थाने में बुजुर्गों की सूची का रजिस्टर तैयार कराएंगे।

खबरें और भी हैं...