मोती मस्जिद में दोपहर की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।
ग्वालियर| समाज को एकता का संदेश देने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार की शाम सामूहिक रूप से रोजा खोला। इसके पूर्व दोपहर में शहर की मस्जिदों में लोगों ने जुमे की नमाज पढ़ी।
शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी ने बताया कि शुक्रवार तड़के 3.55 बजे सेहरी के साथ पहला रोजा रखा गया। सुबह 5.30 बजे फजर की नमाज पढ़ी गई। दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे के बीच अलग-अलग समय पर जुमे की विशेष नमाज अदा कराई गई। शाम 5.30 बजे असर की नमाज पढ़ी गई। शाम 7.08 बजे मस्जिदों में सामूहिक रूप से इफ्तार कर पिंड खजूर खाकर रोजा खोला गया। रोजा खोलने के बाद 7.15 बजे मगरिब की नमाज पढ़ी गई। इसके बाद रात 8.30 बजे ईशा की नमाज पढ़ी गई। रात 9 बजे से 11 बजे के बीच मस्जिदों में तराबी पढ़ी गई।
अकीदत के पल
इफ्तार 19 मई
शाम 7.08 बजे
रोजे का वक्त
सेहरी 20 मई
सुबह 3.53 बजे