भसीन ने की पानी पिलाने के काम की सराहना
ग्वालियर| एसपी नवनीत भसीन ने शुक्रवार को स्टेशन पहुंचकर पंजाबी परिषद द्वारा की जा रही जल सेवा की सराहना की। उन्होंने दान में मिली तीन ट्रॉलियों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जल ही जीवन है उसी प्रकार हमें अपने जीवन की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का भी पालन करना चाहिए। पंजाबी परिषद को रवि अग्रवाल, अजय झा और पवन वर्मा ने ट्रॉलियां दान में दी हैं। ट्रॉलियों के शुभारंभ के अवसर पर स्टेशन प्रबंधक पीपी चौबे ,कुलवीर भारद्वाज, अशोक मारवाह, मधु भारद्वाज, दुष्यंत साहनी, जीके सूरी, लख्मीचंद ठक्कर, जगदीश चावला आदि उपस्थित थे।
धर्म, समाज व संस्थाओं की खबरें 9893886910 पर वॉट्सएप भी कर सकते हैं।
कर्मचारी संघ की बैठक 20 को भोपाल में
ग्वालियर|कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील दुबे एवं सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों की समस्या को प्रदेश स्तर पर पहुंचाने मप्र राज्य कर्मचारी संघ की बैठक 20 मई को भोपाल में ठेगडी भवन में होगी। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने ग्वालियर जिले से अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष 19 मई को रवाना होंगे।
झंडा का पुरा में चलाया सफाई अभियान
ग्वालियर| अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर झंडा का पुरा युवक मंडल ने आदर्श ग्राम झंडा का पुरा में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश कुशवाह नगर रक्षा समिति सदस्य ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुशवाह सुपरवाइजर नगर निगम ने स्वच्छता के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी। इसी क्रम में झंडा का पुरा युवक मंडल द्वारा 19 मई को शारदा बिहार कॉलोनी स्थित जल विहार बावड़ी में श्रमदान किया जाएगा। सफाई अभियान कार्यक्रम में केदार कुशवाह, महेश कुशवाह, नेतराम कुशवाह, महेश पप्पन, आर्यन, गोलू, देवेंद्र, सुनील गौतम, लालू, राजेंद्र, सौरभ कुशवाह, सुदामा कुशवाह, हेमंत लोकेश आदि युवाओं ने उपस्थित रहे।
विधिक सहायता के लिए 5 पैरालीगल वॉलेंटियर नियुक्त
ग्वालियर| राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर ग्वालियर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रबंध कार्यालय में 5 पैरालीगल वॉलेंटियर नियुक्त किए गए हैं। इनमें अंशुमान शर्मा, हरप्रीत कौर, डॉ.प्रदीप कश्यप, सबा रहमान, शोभा यादव, आैर ज्योति शर्मा शामिल हैं। इनका कार्य राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली आैर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित योजनाआें के संबंध में पक्षकारों को जानकारी के साथ विधिक सहायता आैर सलाह देना रहेगा।
न्यूज इन ब्रीफ
पल्लीवाल मंदिर का 13वां स्थापना दिवस कल
ग्वालियर|मेला ग्राउंड स्थित पल्लीवाल दिगंबर जैन मंदिर 13वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे शांतिनाथ विधानपूजन कर की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक रमेशचंद जैन एवं मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि इस दौरान सुबह 9 बजे मंदिर से श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
महिला सशक्तिकरण के लिए भयमुक्त हो वातावरण
ग्वालियर| खंगार क्षत्रिय समाज (गढ़कुंडार) समिति ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर देवी अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में खंगार महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महादेवी परमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए हमें भयमुक्त वातावरण बनाना होगा, इसके लिए हर मां-बाप को संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम में सुनीता परिहार, उमा परिहार, लोंगश्री परिहार, रुक्मिणि परिहार, ममता, राधा, अंजली, रश्मि मौजूद थीं।