पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कई बार किया आवेदन नहीं आया नाम इस बार टिकट मिला तो खिल गए चेहरे

कई बार किया आवेदन नहीं आया नाम इस बार टिकट मिला तो खिल गए चेहरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई बार आवेदन के बाद भी जब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा में नाम नहीं निकला तब भी बुजुर्ग निराश नहीं हुए। वे लगातार आवेदन करते रहे रहे। बुजुर्गों ने इस बार भी रामेश्वरम यात्रा के लिए आवेदन किया। रामेश्वरम यात्रा में लॉटरी में उनका नाम तो निकल आया, लेकिन कई बार चक्कर लगाने के बाद भी टिकट नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जब बुजुर्ग यात्री अपना सामान लेकर स्टेशन पहुंचे तो उन्हें टिकट मिल गया। टिकट मिलने के बाद बुजुर्ग यात्रियों के चेहरे खिल गए।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत इस बार ग्वालियर से 280 यात्री रामेश्वरम यात्रा के लिए रवाना हुए। बुजुर्ग सुबह 10 बजे प्लेटफार्म नंबर चार स्थित सर्कुलेटिंग एरिया पहुंच गए थे। यहां पर बुजुर्ग यात्रियों को टिकट बांटे गए। कुछ यात्री प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे पास पर लगाने के लिए फोटो लेकर नहीं पहुंचे थे। स्टेशन पहुंचने के बाद उन्हें फोटो का पता चला। तब वे वापस फोटो लेने गए और ट्रेन रवाना होने से पहले स्टेशन पहुंचे।

फूल मालाओं से किया यात्रियों का स्वागत: यात्रा पर जाने से पहले भाजपा नेताओं ने बुजुर्ग यात्रियों का स्वागत फूल-मालाओं से किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा से हजारों बुजुर्ग विभिन्न तीर्थों के दर्शन कर चुके हैं। इस अवसर पर भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री महेश उमरैया, मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के जिला संयोजक नूतन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

रामेश्वरम की यात्रा पर जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर बैठे बुजुर्ग यात्री। दूसरे चित्र में ट्रेन में बैठकर परिजन से विदा लेते बुजुर्ग।

6 बार से कर था प्रयास, इस बार मौका मिला

मैं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए 6 बार से आवेदन कर रहा हूं। लेकिन हर बार निराश हो रहा था। पहली बार मेरा नाम यात्रा के लिए लाटरी के द्वारा निकला। प|ी जानकी के साथ रामेश्वरम के दर्शन के लिए जा रहा हूं। प्यारेलाल कुशवाह, निवासी, मीरा नगर

सिटी रिपोर्टर| ग्वालियर

कई बार आवेदन के बाद भी जब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा में नाम नहीं निकला तब भी बुजुर्ग निराश नहीं हुए। वे लगातार आवेदन करते रहे रहे। बुजुर्गों ने इस बार भी रामेश्वरम यात्रा के लिए आवेदन किया। रामेश्वरम यात्रा में लॉटरी में उनका नाम तो निकल आया, लेकिन कई बार चक्कर लगाने के बाद भी टिकट नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जब बुजुर्ग यात्री अपना सामान लेकर स्टेशन पहुंचे तो उन्हें टिकट मिल गया। टिकट मिलने के बाद बुजुर्ग यात्रियों के चेहरे खिल गए।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत इस बार ग्वालियर से 280 यात्री रामेश्वरम यात्रा के लिए रवाना हुए। बुजुर्ग सुबह 10 बजे प्लेटफार्म नंबर चार स्थित सर्कुलेटिंग एरिया पहुंच गए थे। यहां पर बुजुर्ग यात्रियों को टिकट बांटे गए। कुछ यात्री प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे पास पर लगाने के लिए फोटो लेकर नहीं पहुंचे थे। स्टेशन पहुंचने के बाद उन्हें फोटो का पता चला। तब वे वापस फोटो लेने गए और ट्रेन रवाना होने से पहले स्टेशन पहुंचे।

फूल मालाओं से किया यात्रियों का स्वागत: यात्रा पर जाने से पहले भाजपा नेताओं ने बुजुर्ग यात्रियों का स्वागत फूल-मालाओं से किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा से हजारों बुजुर्ग विभिन्न तीर्थों के दर्शन कर चुके हैं। इस अवसर पर भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री महेश उमरैया, मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के जिला संयोजक नूतन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

स्पेशल ट्रेन के एस-5 कोच में थी गंदगी

स्पेशल ट्रेन के एस-5 कोच के गेट पर गंदगी का ढेर लगा हुआ था। कोच की सफाई के बाद कर्मचारियों ने खाने की थालियां कोच के गेट पर ही फेंक दीं, जिससे कोच में बदबू आ रही थी। इस कोच में शिवपुरी के यात्री सवार थे।

5 बार किया आवेदन, अब आया नंबर

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए पांच बार से आवेदन कर रहा हूं। इस बार यात्रा के लिए नाम आ गया। पास के लिए कई बार टप्पा तहसील पर चक्कर लगाए। लेकिन पास नहीं मिला। स्टेशन आने के बाद मुझे पास मिल गया। विजय कुमार दुबे, गोला का मंदिर

खबरें और भी हैं...