पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • आपत्तिजनक पोस्ट से होता है शहर का माहौल खराब

आपत्तिजनक पोस्ट से होता है शहर का माहौल खराब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|मानव अधिकार प्रोटेक्शन द्वारा शुक्रवार को गांधी रोड पर स्थित नवीन गांधी सर्किट हाउस पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सोशल मीडिया के दुरुपयोग रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की रणनीति तय की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि फेसबुक और वाट्सएप पर भड़काने वाली पोस्टों से शहर का माहौल खराब होता है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के मध्य प्रदेश के प्रभारी अध्यक्ष राजेंद्र झा उपस्थित थे। श्री झा ने बताया कि 66 वार्डों में प्रतिदिन सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में शकुंतला तोमर, सुलभ श्रीवास्तव और मचल सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...