पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • चित्रकला में उपयोग किए जाते हैं 12 तरह के कलर

चित्रकला में उपयोग किए जाते हैं 12 तरह के कलर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्रकला में 12 तरह के कलर का उपयोग किया जाता है। इनमें भी अधिकतर पेस्टल कलर, वाटर कलर और वेक्स का उपयोग किया जाता है। इन कलर का उपयोग बच्चे ड्रॉइंगशीट पर करते हैं ताकि वह बेहतर ढंग से चित्र बना सकें। यह जानकारी मधुसूदन शर्मा ने दी। शासकीय ललित कला संस्थान में इन दिनों ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर चित्रकारी के लिए उसके बेसिक सीखना जरूरी है। सबसे पहले ड्रॉइंग शीट पर पेंसिल से आउटलाइन बनाएं। इसके बाद ही उसमें रंग भरने का काम करें। अंत में उन्होंने बाल प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। शिविर में संस्थान के अन्य फैकल्टी मेंबर भी मौजूद रहे।

Summer Camp

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में मूर्तिकला की बारीकियां सीखते प्रतिभागी।

बच्चों ने बनाईं मूर्तियां: शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने मिट्‌टी को आकार दिया। सबसे पहले उन्होंने मिट्‌टी के प्रकार समझे और इसके हिसाब से अलग-अलग मूर्तियां तैयार कीं। शिविर के अंतिम दिन यह सभी मूर्तियों के अलावा बच्चों द्वारा बनाई गईं पेंटिंग का प्रदर्शन किया जाएगा।

ललित कला संस्थान में चित्रकला और मूर्तिकला शिविर में एक्सपर्ट ने दी जानकारी

खबरें और भी हैं...