पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जेसीआई करेगा चैप्टर के कार्यों की समीक्षा और देगा पुरस्कार

जेसीआई करेगा चैप्टर के कार्यों की समीक्षा और देगा पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीआई के कौन-कौन से चैप्टर ने बेहतर काम किए हैं। किस चैप्टर ने अपने लक्ष्य पूरे किए हैं और किन चैप्टर में सुधार की गुजांइश है। इन सभी को लेकर जेसीआई जोन-6 मिडकॉन करने जा रहा है। मिडकॉन जोन-6 के तीन वाइस प्रेसिडेंट साढ़े चार महीनों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसमें जोन के अंतर्गत आने वाले 30 से अधिक चैप्टर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। यह प्रोग्राम 27 मई को सिटी सेंटर स्थित एक होटल में सुबह 11 बजे से होगा। इसमें जेसी, जेसीरेट और जूनियर जेसी सदस्य भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस प्रोग्राम को जेसीआई ग्वालियर ग्लोबल और ग्वालियर अपनत्व होस्ट करेंगे। इसमें जेडवीपी गुलनाज जावेद, नीलेश बिंदल और सिद्धार्थ मेहता अवॉर्ड की घोषणा करेंगे।

कई कॉम्पटीशन होंगे

इस बार मिडकॉन में विभिन्न कॉम्पटीशन भी होंगे। इसकी जिम्मेदारी चैप्टर को सौंपी गई है। इसमें हाऊजी, तोलमोल के बोल, मेहंदी, फोटो डिस्प्ले, पेपर कटिंग, जेसी पिन कलेक्शन, क्विज, सिग्नेचर कार्ड, ईपीएस प्रतियोगिता, सेल्फी प्वाइंट और सरप्राइज गेम शामिल रहेंगे।

इन चैप्टर को मिली जिम्मेदारी

जेसीआई की ओर से विभिन्न चैप्टर प्रियदर्शनी, ग्वालियर, तेजस्वनी, गुना पायोनियर, श्योपुरकलां, सुरभि, मृगनयनी, मेट्रो, शिवपुरी स्वर्णा, मुरैना जागृति, गुना परिणिता, ओस, संकल्प शक्ति को प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खबरें और भी हैं...