यातायात नियमों की जानकारी हम सबको होना जरूरी है। जब आप यातायात नियमों के बारे में जानेंगे तो उसके संकेतक भी ठीक ढंग से समझ सकेंगे। इस तरह आप आदर्श नागरिक का परिचय दे सकते हैं। यह जानकारी यातायात पुलिस उपनिरीक्षक शशिकांत तिवारी ने कैडेट्स को दी। सोमवार को 15 एमपी एनसीसी बटालियन के शिविर में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। सबसे पहले शशिकांत तिवारी ने यातायात नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल जोगिंदर तंवर मौजूद रहे।
Ncc Camp
शिविर में कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी देते शशिकांत तिवारी।
समय पर सोएं और जागें
व्याख्यान में आयुर्वेद कॉलेज की शिवांगी पाठक ने कहा बदलती लाइफ स्टाइल में फिट रहना सबसे जरूरी है। इसलिए समय पर सोना और सुबह समय पर जागना जरूरी है।
एनसीसी विकसित करती है नेतृत्व क्षमता
शिविर में वक्ताओं ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए नेतृत्व क्षमता का होना भी जरूरी है। एनसीसी आप लोगों के अंदर इसी क्षमता का विकास करती है। शिविर में कैडेट्स को विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। इनमें टेंट पिचिंग, फायरिंग, मैप रीडिंग, ड्रिल के अलावा अन्य गतिविधियां शामिल हैं। मंगलवार को 10 दिवसीय शिविर का समापन होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर एनसीसी के अधिकारी मौजूद रहेंगे।