संस्कृति विभाग इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम में अशासकीय संस्थाओं की ज्यादा मदद लेगा। इनके माध्यम से वह स्थानीय स्तर पर नाटक, जागरूकता कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियाें को बढ़ावा देगा। इसके लिए संस्कृति विभाग बाकायदा इन संस्था को अनुदान भी देगा। विभाग का इसके पीछे मुख्य उद्देश्य है कि इसके माध्यम से जमीनी स्तर पर ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम हो सकें। साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी संस्थाओं को भी मदद मिल सके। इसी को देखते हुए वर्ष 2017-18 में संस्कृति विभाग ने 310 संस्थाओं को 35 लाख 92 हजार 500 रुपए का अनुदान दिया है। इस वर्ष विभाग इनकी संख्या बढ़ाने जा रहा है। विभाग इस वर्ष जागरूकता, पर्यावरण के साथ विलुप्त होती कलाओं को बढ़ावा देने के लिए भी अनुदान देगा। इसके लिए संबंधित संस्था को संस्कृति विभाग की वेबसाइट www.culturemp.in पर आवेदन करना होगा। विभाग ने जिन संस्थाओं को अनुदान दिया था, सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
इन्हें दिया गया अनुदान
शहर की उद्भव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्था को 3 लाख, मास्क मैजिक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्था को 2 लाख, बंगाली स्कूल एवं क्लब को 1.50 लाख, उपज अकादमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स को 1 लाख, श्रीराम सेवक बुंदेली साहित्य एवं संस्कृति परिषद को 1 लाख, अनंत आस्था कला एवं शिक्षा समिति को 90 हजार, सृजन सारथी संस्था को 75 हजार, किशन कृष्ण युवक मंडल को 65 हजार, मुक्त मनीषा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति को 75 हजार, आद्रिकाभुमि महिला मंडल को 75 हजार, मीना स्मृति कन्या शिक्षा समित को 55 हजार, ज्ञान प्रगति विस्मिता शिक्षा प्रचार प्रसार एवं समाज कल्याण समिति को 50 हजार, किशोर कुमार फैंस म्यूजिक ग्रुप को 50 हजार, डगलस शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति को 50 हजार, कौस्तुभ महिला समाज कल्याण समिति को 50 हजार, मानसीपक्ष महिला मंडल को 50 हजार, युवा प्रतिभा सांस्कृतिक मंच को 50 हजार, नंदलाल बाल कल्याण समिति को 50 हजार, ग्राम विकास महिला एवं बाल कल्याण स्वास्थ्य शिक्षा प्रसार समिति को 40 हजार, सेंटर फॉर साइंस एंड हेरिटेज डवलपमेंट को 35 हजार, अलख को 35 हजार, रोज सर्वजन उत्थान समिति को 30 हजार, सहारा सोशल वेलफेयर सोसाइटी को 25 हजार, अंशिका अंजली महिला मंडल को 25 हजार, मप्र प्राकृतिक चिकित्सालय तथा महाविद्यालय समिति को 25 हजार, विनायक शिक्षा एवं समाज कल्याण फाउंडेशन को 25 हजार, एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी को 25 हजार, रूबी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति को 25 हजार, श्रवनप्रभा महिला मंडल को 20 हजार, रमन शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति को 15 हजार अनुदान दिया है।
Good News