कंपनी की ओर से स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट संबंधी जानकारी दी गई।
ग्वालियर | आईटीएम यूनिवर्सिटी में इन्फोसिस की ओर से कैंपस प्लेसमेंट किया गया। इसमें 87 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन किया गया। आईटीएम के प्लेसमेंट ऑफिसर अर्पित सिंह चौहान ने बताया कि प्रत्येक स्टूडेंट्स का वार्षिक सैलरी पैकेज 3.50 लाख रुपए रहेगा। प्लेसमेंट के लिए आए इन्फोसिस के कंपनी के सीनियर लीड टैलेंट एक्जीक्यूशन विष्वाभूषण ने कहा कि प्लेसमेंट के दौरान प्री प्लेसमेंट टॉक, रिटन टेस्ट, वर्बल एबिलिटी, टेक्निकल एबिलिटी के साथ प्रोफेशनल काबिलियत पर ध्यान दिया जाता है।