विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न गतिविधियां हुईं।
ग्वालियर | श्रीराम कॉलेज समूह के अंतिम वर्ष के छात्रों के सोमवार को लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें सीनियर छात्र-छात्राओं ने सबसे पहले कॉलेज में बिताए पलों को साझा किया। इसके बाद सभी को स्मृति उपहार दिए गए। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन रामसुंदर शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, सचिव हरेंद्र शर्मा, कार्यकारी अधिकारी अविनाश शर्मा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।