पीपीटी प्रजेंटेशन के जरिए अभियान की जानकारी दी गई।
ग्वालियर | ड्रीम वैली कॉलेज की ओर से पानी बचाओ अभियान की शुरुआत थाटीपुर से की गई। इसमें स्टूडेंट्स ने घर-घर जाकर पानी बचाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। एक महीने चलने वाले अभियान के दौरान लोगों पानी संरक्षण, गंदे पानी को री-साइकिल करने और वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में बताया जाएगा। साथ ही सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर संस्थान के फैकल्टी मेंबर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।