पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रतिभागियों को बताए दौड़ने के फायदे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एलएनआईपीई) में इन दिनों कोर्स लेवल-1 प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को इसमें एक्सपर्ट ने प्रतिभागियों को सुबह के सेशन में प्रैक्टिकल कराया। इसके बाद डाइनामिक वार्म-अप हुआ। इसी क्रम में बायोमैकेनिज्म की जानकारी दी गई। साथ ही दौड़ने के फायदे भी बताए गए। एक्सपर्ट ने कहा कि कोचिंग प्रोसेस क्या होती है, हमें इसके बारे में भी जानना होगा। इसके बाद ही हम दूसरों को प्रशिक्षित कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस कोर्स का आयोजन एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। यहां से जो भी प्रशिक्षित लोग निकलेंगे, वह देश के अलग-अलग हिस्सों में एथलेटिक्स के क्षेत्र में आने वाले युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। अंत में एक्सपर्ट ने सवालों के जवाब भी दिए।

खबरें और भी हैं...