पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

56 ई टीम की आसान जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व विधानसभा कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत करते अतिथि।

स्पोर्ट्स रिपोर्टर|ग्वालियर

एमएलबी कॉलेज के खेल मैदान पर खेले जा रहे पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 56 ई की टीम ने विजयी प्रदर्शन कर अगले दौर में जगह बनाई। उन्होंने सोमवार को हुए मुकाबले में वार्ड क्रमांक 30 ए को 22 रन से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में दूधिया रोशनी में खेले जा रहे टूर्नामेंट में 56 ई ने पहले खेलते हुए 6/109 रन बनाए। टीम के लिए अनुज प्रजापति ने 34 और संजीव ने 17 रन का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड क्रमांक 30 ए 6/87 रन ही बना सकी। एक अन्य मुकाबले में वार्ड क्रमांक 57 (डी) ने 60 रन बनाए, जिसमें अमरसिंह ने 16 रन एवं धीरज ने 15 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 (ए) ने 6.4 ओवर में 5/ 64 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। विजयी टीम की तरफ से प्रवीण सिंह ने 38 रन बनाए। उधर वार्ड क्रमांक 60 (सी) ने 6/106 बनाए।

टीम के लिए अरुण यादव ने 33 रन एवं अवधकिशोर शर्मा ने 22 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी 25(ए) 9/ 38 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद हुए मुकाबले में 56 ने 5/120 रन बनाए। जवाब में 45(बी) 48 रन पर सिमट गई।

Cricket

खबरें और भी हैं...