पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • फ्लोरबॉल फेडरेशन कप के लिए आईटीएम में चयन प्रक्रिया शुरू

फ्लोरबॉल फेडरेशन कप के लिए आईटीएम में चयन प्रक्रिया शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर|ग्वालियर

आईटीम यूनिवर्सिटी में मप्र फ्लोरबॉल टीम के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां से चयनित टीम 5वें फेडरेशन कप में खेलने उतरेगी। इंडियन फ्लोरबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में यह कप गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी नोएटा में 25 मई से खेला जाएगा। यह आयोजन में पुरुष और महिला वर्ग में होगा।

मप्र फ्लोरबॉल संघ के सचिव पंकज तिवारी ने बताया, प्रदेश की टीम पहले ही राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए दोनों वर्गाें में फेडरेशन कप खेलने के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। इस स्पर्धा में मप्र की पुरुष टीम ने रजत जीता था। जबकि महिलाएं चतुर्थ स्थान पर रहीं।

अब महिला और पुरुष टीम में कुछ खिलाड़ी बाहर होने के कारण शेष खाली सीटों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की गई है। इन सीटों में स्कूल के साथ कॉलेज लेवल के खिलाड़ी अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। इस ट्रायल में पूरे प्रदेश से कोई भी खिलाड़ी शामिल हो सकता है।

Floorball

दोनों वर्गों में 9-9 टीम खेलेंगी

फेडरेशन कप में महिला और पुरुष वर्ग में 9-9 टीम खेलेंगी। एक टीम प्रेसीडेंट इलेवन होगी। इस टीम में विभिन्न स्टेट्स के उन खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा, जिनकी टीम इस कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी हैं। यह भी महिला और पुरुष वर्ग में शिरकत करेगी।

गत चैंपियन दिल्ली से चुनौती

आईटीएम यूनिवर्सिटी में गत वर्ष हुए फेडरेशन कप में दिल्ली टीम ने दोनों वर्गों में विजयी ट्राॅफी हासिल की। मप्र टीम के कोच पंकज तिवारी का कहना है हमारा टारगेट पिछली बार की गलतियों को सुधारकर इस टूर्नामेंट में संभलकर खेलते हुए पदक अर्जित करना है।

खबरें और भी हैं...