ग्वालियर| रॉक फायर एडवेंचर क्लब द्वारा थीम रोड स्थित कटोरा ताल पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी एडवेंचर का समर कैंप आयोजित किया जाएगा। 15 दिवसीय यह कैंप 1 जून से संचालित होगा। क्लब के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कैंप में बच्चो को अनेक एडवेंचर एक्टिविटीज के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा कुछ डिफरेंट एक्टिविटीज को सिखाई जाएंगी। उन्होंने बताया, यहां 20 से 22 एक्टिविटीज होंगी। इसमें राइफल शूटिंग, बर्मा ब्रिज, घुड़सवारी, रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग, स्काई वॉक, तलवारबाजी, तीरंदाजी और योगा के गुर सिखाए जाएंगे। समापन पर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।