पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सुबह शाम मैदान में खेलने वाले सैकड़ों बच्चों को परेशानी

सुबह-शाम मैदान में खेलने वाले सैकड़ों बच्चों को परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

हजीरा के पास स्थित बिरला नगर की लाइन नं. 2 के मैदान पर रोजाना सैकड़ों बच्चे खेलने के लिए आते हैं साथ ही यहां सुबह-शाम लोग घूमने भी आते हैं। इस मैदान को बाउंड्रीवाल बनवाकर संरक्षित करने के लिए स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अफसरों से बात की लेकिन मैदान की बाउंड्रीवाल तो बनी नहीं बल्कि मैदान के बीच मेंे मुरम की सड़क डाल दी है। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि जिस मैदान पर सड़क बनाई जा रही है उसके समानांतर 20 फुट दूरी पर पहले से ही पक्की सड़क बनी है। लोगों ने कहा कि जब यहां दो सड़क हो जाएंगी तो बीच में आने वाली जगह पर अवैध कब्जे होना स्वाभाविक है। दो सड़कों के बीच में निकलने वाली जगह पर लोग कब्जा कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में मैदान का स्वरूप ही बिगड़ जाएगा।

लोगों की आपत्ति पर विचार करेंगे

 बिरला नगर लाइन नंबर-2 में डब्ल्यूबीएम सड़क डाली जा रही है। किसी भी अवैध कब्जे को बढ़ावा देने के लिए नहीं डाली जा रही। अगर वहां के लोगों को आपत्ति है या उन्हें लग रहा है कि मैदान खत्म हो रहा है तो हम इस बारे में विचार करेंगे। सुरेन्द्र जैन, कार्यपालन यंत्री, नगर निगम

लाइन नं. 2 के मैदान में डाली गई सड़क।

लोगों की परेशानी दूर कर रहे हैंै

 वहां पक्की सड़क है लेकिन उस पर लोगों का कब्जा है। जिससे बरसात में निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसी कारण से वहां पर डब्ल्यूबीएम रोड डलवा रहे हैं। हमारा इरादा मैदान को खत्म करने का नहीं है बल्कि लोगों की परेशानी दूर करना है। कृष्णराव दीक्षित, पार्षद, वार्ड क्रमांक 12

खबरें और भी हैं...