पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अशोक वर्मा बने ग्वालियर कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| राज्य सरकार ने सोमवार देर रात 24 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अफसरों की पोस्टिंग की गई है। प्रमोटी आईएएस और खरगोन कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा प्रमोट करते हुए ग्वालियर कलेक्टर बनाया गया है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद होशंगाबाद कलेक्टर अविनाश लवानिया को नगर निगम भोपाल का कमिश्नर बनाया गया है। जबकि भोपाल नगर निगम कमिश्नर प्रियंका दास की नई पोस्टिंग होशंगाबाद कलेक्टर के पद पर की गई है। वहीं कमिश्नर रैंक में आ चुके शहडोल कलेक्टर नरेश पाल को गृह विभाग में सचिव के पद तैनात किया गया है। अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र अनुभा श्रीवास्तव को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है। उनकी बतौर कलेक्टर यह पहली पोस्टिंग है। इन दोनों अफसरों के नाम पहले जारी हुई ट्रांसफर सूची में थे, पर इनकी पोस्टिंग इस सूची में की गई है।

अशोक कुमार वर्मा

अधिकारी वर्तमान पोस्टिंग नई पोस्टिंग

एमके अग्रवाल सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर कमिश्नर चंबल संभाग मुरैना

राहुल जैन कलेक्टर ग्वालियर डायरेक्टर टीएंडसीपी, भोपाल

रवींद्र कुमार मिश्रा एडि. कमिश्नर, भोपाल संभाग सदस्य, राजस्व मंडल ग्वालियर

-शेष सूची पढ़ें, पेज |11 पर

खबरें और भी हैं...