पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जीआरएमसी: ऑल इंडिया कोटे की 31 सीटें खाली

जीआरएमसी: ऑल इंडिया कोटे की 31 सीटें खाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| गजराराजा मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए चल रही काउंसिलिंग 22 मई को खत्म हो जाएगी। इस बार भी ऑल इंडिया कोटे की पूरी सीटें नहीं भर पाईं। सिर्फ 25 सीटों पर ही छात्रों ने प्रवेश लिया है। ऑल इंडिया कोटे की खाली 31 सीटों को मप्र कोटे में परिवर्तित कर दिया गया। इस तरह मप्र कोटे की 87 सीटों के लिए काउंसिलिंग चल रही है जो मंगलवार को खत्म हो जाएगी। अभी भी पीजी की 7 सीटें खाली रह गई हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सभी सीटें भर जाएंगी।

जीआरएमसी में पीजी की 120 सीटें हैं। इनमें से 56 सीटें ऑल इंडिया कोटे से तथा 56 सीटें मप्र कोटे से भरी जाती हैं। बाकी 8 सीटें अन्य लोगों के लिए आरक्षित रहती हैं।

खबरें और भी हैं...