108 एंबुलेंस... कर्मचारी हड़ताल पर गए तो होगी कार्रवाई, बांड भरेंगे
ग्वालियर| 108 एंबुलेंस कर्मचारी अब हड़ताल नहीं कर पाएंगे। कलेक्टर राहुल जैन ने सीएमएचओ डॉ.एसएस जादौन को निर्देश दिए हैं कि वह 108 एंबुलेंस कर्मचारियों से बांड भरवाएं कि यदि वे हड़ताल पर जाते हैं तो उनके खिलाफ आवश्यक सेवा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर मंगलवार से एंबुलेंस कर्मचारियों से बॉण्ड भरवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।