पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पार्क के लिए पेड़ों पर चलाई जेसीबी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

विदेशों में प्रचलित कृषि की उन्नत तकनीक मध्यप्रदेश के किसानों को सिखाने और उनकी खेती को मुनाफे का धंधा बताने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने वर्ष 2013 में मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा योजना की शुरूआत की थी।

इस योजना के तहत वर्ष 2014 में जिला स्तर पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अफसरों ने आवेदन मंगाए थे। किसानों से आवेदन लेने के बाद उनके पासपोर्ट और वीजा तैयार कराने की भी प्रक्रिया की गई। इसके बाद अफसरों ने इसे फाइलों में दफन कर दिया। अब इस साल चुनावी वर्ष होने के कारण यह प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई। इसमें प्रदेश के 40 और ग्वालियर के सात किसानों का चयन किया गया है, लेकिन तकनीक सीखने के लिए जिन देशों को चुना गया है, वे ही गलत हैं। एक शिकायत के आधार पर डीबी स्टार टीम ने मामले की पड़ताल की, तो खुलासा हुआ कि जिले के एक किसान देव सिंह को अप्रैल के आखिरी सप्ताह में नीदरलैंड व इजराइल की यात्रा कराई गई, लेकिन वहां की भौगोलिक परिस्थितियां व फसल भारत के मौसम में हो ही नहीं सकती है। अब ऐसे ही अन्य किसानों को एम्सटर्डम व तेल अवीव भेजा जा रहा है। शेष पेज 2 पर

पेड़ काटने पर हमने रोक लगा दी है

 हमें भी बैजाताल के सामने जल विहार परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पेड काट जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद हमने वहां पेड़ काटने पर रोक लगा दी है। वहीं जिन पेड़ों को नुकसान पहुंचा है उनकी जांच रिपोर्ट मंगाकर ठेकेदार व संबंधित अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। हम जल्द ही पेडों के चारों ओर चबूतरों का भी निर्माण करेंगे। विनोद शर्मा, अायुक्त नगर निगम

खबरें और भी हैं...