इंडिया इनोवेशन ग्रोथ के रजिस्ट्रेशन 18 तक
ग्वालियर | डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा इंडिया इनोवेशन ग्रोथ प्रोग्राम 2.0 आयोजित किया जा रहा है। यह दो कैटेगरी में होगा। पहले यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। दूसरा ओपन चैलेंज, इंडस्ट्री एक्सपर्ट और यंग प्रोफेशनल्स के लिए होगा। इसमें बताया गया है कि यूनिवर्सिटी चैलेंज दो फेज आइडिएशन और इनोवेशन में होगा। आइडिएशन फेज में टॉप-30 को अवसर मिलेगा। टॉप-10 को 10 लाख रुपए तक की रिसर्च ग्रांट मिलेगी। इनोवेशन फेज में आईआईएम अहमदाबाद में बूट कैंप होगा। इसके लिए 18 मई तक आवेदन कर सकते हैं।