पानी बचाएं, आने वाली पीढ़ी को दें अच्छा भविष्य
ग्वालियर | भारत विकास परिषद की ओर से बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने बच्चों काे पानी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पानी संरक्षण हम सबको मिलकर करना होगा। यह तभी संभव है जब बदलाव की शुरुआत खुद से करें। साथ ही कॉलोनी और आसपास के लेागों को इसके लिए जागृत करें। इस दौरान बच्चों को पानी बचाने का संकल्प दिया गया। बच्चों ने कहा कि वे भविष्य में पानी बचाएंगे और लोगों को इसके लिए जागरूक करेंगे। अंत में बच्चों को चित्रकला की बारीकियां सिखाई गईं। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी मौजूद रहे।