पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बेहट में संगीत सभा, राग यमन में गाया भजन

बेहट में संगीत सभा, राग यमन में गाया भजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेहट में प्रस्तुति देतीं राजा मानसिंह तोमर म्यूजिक यूनिवर्सिटी की कुपलति डॉ. लवली शर्मा और कलाकार।

Musical Event

ग्वालियर | राजा मानसिंह तोमर म्यूजिक एवं आर्ट यूनिवर्सिटी की ओर से बेहट में बुधवार को मासिक संगीत सभा आयोजित की गई। इसमें यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने राग यमन में राम भजन की प्रस्तुति दी। इसी क्रम में विवेक जैन ने साधो ऐसा ही गुरु भाए भजन..., शिवनाथ राय ने मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊं... के अलावा स्थानीय छात्र-छात्राओं ने भी भजन सुनाए। कार्यक्रम में तबले पर विकास विपट और हारमोनियम पर विवेक जैन ने संगत की। इस अवसर पर कुलपति ने छात्र-छात्राओं को गायन और सितार वादन की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...