एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में शुरू होगा प्रोग्राम
आधुनिक एग्रीकल्चर पर चर्चा करने के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी विंटर प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। इसमें देशभर से आए वैज्ञानिक और शोधार्थी एग्रीकल्चर से जुड़े विभिन्न आयामों पर चर्चा करेंगे। यह प्रोग्राम 19 सितंबर से 9 अक्टूबर तक चलेगा। यूनिवर्सिटी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रतिभागी इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए 17 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।
इन विषयों पर होगी चर्चा
प्रोग्राम में कृषि से जुड़े अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी। इसमें एक्सटेंशन सिस्टम, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप, साइबर एक्सटेंशन, एग्रो प्रोसेसिंग, एग्रो फाइनेंसिंग, फार्म एग्रीकल्चर बिजनेस, कांट्रेक्ट फार्मिंग, क्लाइमेट चेंज, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, स्मार्ट एग्रीकल्चर और आंत्रप्रेन्योरशिप डवलपमेंट पर प्रतिभागी विचार रखेंगे। इन विषयों के तकनीकी बिंदुओं पर भी बात होगी।