पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • घर पर 5 मिनट में बनाएं मैंगो नैक्टर और चुकंदर ड्रिंक

घर पर 5 मिनट में बनाएं मैंगो नैक्टर और चुकंदर ड्रिंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर पर 5 मिनट में बनाएं मैंगो नैक्टर और चुकंदर ड्रिंक

सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर

मौसमी सब्जी और फूलों से बनी एनर्जी ड्रिंक से शरीर में स्फूर्ति आती है और दिमाग की कमजोरी दूर होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में खुद को तरोताजा रखने के लिए 5 मिनट में इस तरह की एनर्जी ड्रिंक तैयार की जा सकती हैं। एनर्जी ड्रिंक सुबह खाली पेट पिएं जो ज्यादा फायदा करेंगी। लेमन हनी स्पेशल ड्रिंक भी खास है। एक गिलास पानी में एक नींबू और एक चम्मच शहद मिक्स करें। उसके बाद ड्रिंक को लेमन स्लाइस से सजाएं। नींबू विटामिन सी का स्रोत है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यह जानकारी एग्रीकल्चर कॉलेज के उद्यानिकी विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को दी गई।

एग्रीकल्चर कॉलेज के उद्यानिकी विभाग ने बताए फल और सब्जी से एनर्जी ड्रिंक बनाने का तरीके

6 तरह की एनर्जी ड्रिंक, सप्ताह में रोजाना बदल-बदलक पिएं और गर्मी में तरोताजा रहें

एनर्जी ड्रिंक बनाने का तरीका जानते छात्र-छात्राएं।

पुदीना एनर्जी ड्रिंक | पुदीने की पत्तियों का रस और नीबू को एक साथ पानी में मिलाएं। उसमें स्वादानुसार नमक और चीनी मिला कर पीए ।

फायदा- पाचन क्रिया ठीक रहती है।

एप्पल एनर्जी ड्रिंक | एक गिलास पानी लेकर उसमें पुदीने की पत्तियां और स्वादानुसार चीनी डालकर उबालें। ठंडा होने पर इसमें सेब का जूस मिलाकर पीए ।

फायदा- दिमाग के लिए फायदेमंद है।

मैंगो फ्रूटी | इसमें आम का पल्प निकालकर उसमें पानी ज्यादा मात्रा में डालें। उसके बाद साइट्रिक एसिड और शक्कर मिलाकर फ्रूटी बनाएं।

फायदा- विटामिन-ए की वजह से आंखों के लिए लाभदायक है।

लेमन फ्रूटी | नीबू का पल्प निकालकर उसका जूस बनाना है। फिर पानी की ज्यादा मात्रा में शक्कर डालें। इसमें साइट्रिक एसिड नहीं डाला जाएगा।

फायदा- यह हमारे शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट का काम करता है।

मैंगो नैक्टर | इसमें पानी की मात्रा कम रखनी है। साथ में मैंगो पल्प को गाढ़ा रखना है। दोनों को मिलाकर शक्कर और साइट्रिक एसिड डालें। इसे रोजाना पी सकते हैं।

फायदा- इसका सेवन आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है।

चुकंदर ड्रिंक | चुकंदर और गाजर काे छील कर उसका जूस निकालें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक और नींबू मिलाकर पीएं ।

फायदा- इसे खाली पेट सुबह नाश्ते के समय पीने से शरीर में एनर्जी आती है। यह सभी के लिए फायदेमंद है।

खबरें और भी हैं...