पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 60 प्रतिशत नहीं कराते नियमित ब्लडप्रेशर की जांच, 20% बीच में बंद कर देते हैं दवा

60 प्रतिशत नहीं कराते नियमित ब्लडप्रेशर की जांच, 20% बीच में बंद कर देते हैं दवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में 60 प्रतिशत लोग रेगुलर ब्लड प्रेशर चेकअप नहीं कराते हैं। वहीं 20 प्रतिशत ब्लड प्रेशर के मरीज डॉक्टर्स से बिना सलाह लिए बीच में ही दवा खाना बंद कर देते हैं। यह आंकड़े गजराराजा मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. राम अवतार रावत की स्टडी में सामने आए हैं। लगातार बढ़ रहे हाइपरटेंशन के मामलों को लेकर डॉ. रावत एक स्टडी कर रहे हैं। 6 महीने में उन्होंने एक हजार से ज्यादा लोगों पर स्टडी की है। इसमें सामने आया कि 10 प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं जो हाइपरटेंशन को नजर अंदाज करते हैं और हृदय घात या लकवा होने की स्थिति में अस्पताल आते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह अनियमित दिनचर्या है। स्टडी में बताया गया है कि अक्सर लोग सिर में दर्द होना या बार-बार थकान महसूस होने को नजरअंदाज करते हैं, जो कि हाइपरटेंशन के कारणों में से एक है।

कुछ दिन पहले ही 13 साल की बालिका आई थी, जिसका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ रहा था। कई बार जांच करने पर पता चला कि उसके एक हाथ का ब्लड प्रेशर 200/100 और दूसरे का 90/60 है। उसके उल्टे हाथ की एक नली बंद थी जिसे (सब क्लेवियन आर्टरी) कहते हैं। हृदय की धड़कन तेजी से चलना इसका प्रमुख लक्षण है।

उदाहरण-1

डॉ. राम ए रावत ने बताया कि हाइपरटेंशन से 60 फीसदी को लकवा और 25 प्रतिशत को होता है हृदयघात।

हर 5 में एक व्यक्ति को हाइपरटेंशन

स्टडी में डॉ. रावत ने बताया है कि ग्वालियर में हर 5 में से एक व्यक्ति हाइपरटेंशन से पीड़ित है। 13 लाख की आबादी में 20 फीसदी लोग इससे पीड़ित हैं। इसकी 3 प्रमुख वजह हैं सामने आई हैं। पहला ज्यादा तनाव लेना, दूसरा अनियमित खानपान और तीसरा अधिक धूम्रपान है।

22 साल का एक युवा अस्पताल आया तब उसका ब्लड प्रेशर अिनयमित रूप से चल रहा था जो 200/100 था। जांच में सामने आया कि उसके दोनों किडनी की नसें बंद थीं जिस वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ रहा था। इस बीमारी के दो लक्षण हैं सांस फूलना और चले पर सीने में दर्द होना।

उदाहरण-2

मौसमी फल और सब्जी खाना फायदेमंद

एक्टिव मेडिकल सोसाइटी की ओर से जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। इसमें डॉ. रावत ने बताया कि अधिकतर लोग आउट ऑफ सीजन की सब्जी खाते हैं। जो प्रिजर्वेटिव करके रखी जाती हैं। इसकी जगह मौसमी सब्जी और फल खाएं। मुख्य अतिथि एसपी अजाक्स आलोक सिंह रहे। संचालन डॉ. वीके कुंदवानी ने किया।

फल और सलाद पर ऊपर से न डालें नमक, रहेंगे स्वस्थ

ज्यादा नमक के सेवन से भी ब्लड प्रेशर बढ़ता है। अधिकतर लोग सलाद और फल पर ऊपर से नमक डालकर खाते हैं जो कि गलत है। व्यक्ति उतना ही नमक खाए जितना खाने में डाला जाता है ऊपर से नमक न डालें। ऐसा करके ब्लडप्रेशर 3 से 4 मिलीमीटर (एचजी) कम रखा जा सकता है।

जो व्यक्ति रोजाना सुबह 30 मिनट की सैर करते हैं उनका ब्लडप्रेशर 2 से 5 (एचजी) तक कम रहता है। रोजाना सैर हाइपरटेंशन से दूर रहने में सहायक है।

हाइपरटेंशन के सामान्य लक्षण

सिर में दर्द होना थकान महसूस होना चलने में सांस फूलना पैरों में सूजन आना

खबरें और भी हैं...