पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • मीठे में सीमा मुदगल और नमकीन व्यंजन में मीनू गर्ग बनीं विजेता

मीठे में सीमा मुदगल और नमकीन व्यंजन में मीनू गर्ग बनीं विजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीठे पकवानों की श्रेणी में 20 व्यंजन और 15 तरह के नमकीन पकवान। मीठे में सीमा मुदगल और नमकीन श्रेणी में मीनू गर्ग को विजेता का खिताब दिया गया। अवसर था जेसीआई मृगनयनी के 15 दिवसीय परिवार व्यवहार प्रशिक्षण शिविर के समापन का। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रमिला वाजपेयी रहीं। उन्होंने अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अवार्ड दिए। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ममता कटारे, सचिव प्रिया शर्मा, गुलनाज खान, संयोजक मीना भटनागर, सीमा गुप्ता, वीरा गुप्ता, जैतून बेग मौजूद रहीं। कार्यक्रम में दुल्हा-दुल्हन कॉम्पटीशन, हाऊजी, पंक्चुअलिटी और सरप्राइज गेम खेले गए। पंक्चुअलिटी में रेनू जैन और दूल्हा-दुल्हन प्रतियोगिता में प्रीति पाल प्रथम व रोमा चावला ने दूसरे स्थान पर रहीं। अंत में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

जेसीआई मृगनयनी के 15 दिवसीय परिवार व्यवहार प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ

Cooking ‌Competition

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

मीठे और नमकीन में 35 से ज्यादा डिश महिलाओं ने बनाईं

मीठे पकवान

मैसूर पाक | इसमें एक कप बेसन, एक कप शक्कर, एक कप घी और पानी मिलाकर पेस्ट बनाया गया। एक तार की चाशनी में मध्यम आंच पर सेका गया। 10 मिनट चलाने के बाद जब घी और पेस्ट में गुलाबी कलर आया, तो उसे थाली में फैलाया गया।

पनीर के रसगुल्ले | एक ग्लास दूध में आध नींबू काटकर डाला गया। इससे फटे दूध को मलमल के कपड़े में छानकर पनीर बनाया गया। इस पनीर के रोल्स बनाकर फ्राई किए गए। फिर इनसे रसगुल्ले बनाए।

नमकीन पकवान

स्टफ्ड कटलेट | आटा में नमक डालकर छोटी-छोटी पूड़ी बनाई गई। इनमें सब्जियों को काटकर उनकी पूड़ियों में स्टफिंग की गई। साथ ही उन्हें मध्यम आंच पर डीप फ्राई करके परोसा गया। इसे बनाने की विधि भी बताई गई।

इन्हें मिला अवार्ड

कार्यक्रम में 15 दिन तक प्रतिभागियों को अलग-अलग व्यंजन सिखाने वाली कुकिंग एक्सपर्ट का सम्मान किया गया। इनमें पूजा केसवानी, अनुष्का केसवानी, जया केसवानी, प्रीत केसवानी, राधा गर्ग, मनीषा खत्री एवं रोमा अष्ठाना को अतिथियों ने अवार्ड दिए।

कटोरी चाट | मैदा गूंथकर उसका कटोरीनुमा बेस बनाया गया। इसमें उबले हुए आलू, चने, दाल, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर डालकर मिक्स किया गया। हरा कटा धनिया, दही, काली मिर्च, नमक डाला गया।

खबरें और भी हैं...