संभागीय हाट बाजार में आजीविका उत्सव मेला शुरू, होंगे कार्यक्रम
आजीविका उत्सव मेले में जानकारी लेते मंत्री जयभान सिंह पवैया।
ग्वालियर | फूलबाग स्थित संभागीय ग्रामीण हाट बाजार में लगे आजीविका उत्सव मेले में बुधवार को शिल्पी गोविंद नागवंशी ने पेपरमैशी उत्पाद बनाने का डेमो दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को पेपरमेशी से कलाकृतियां तैयार करने की बारीकियां बताईं। साथ ही बताया कि पेपरमैशी से बने उत्पादों की बाजार में मांग पहले की अपेक्षा बढ़ी है। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने मेले का भ्रमण किया। मेले में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।