स्पोर्ट्स रिपोर्टर | ग्वालियर
ग्वालियर किले पर आयोजित रॉक क्लाइंबिंग और रैपलिंग शिविर में एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने भाग लिया। रॉक फायर एडवेंचर क्लब के तत्वावधान में आयोजित शिविर में विशेष रूप से एबनेजर स्कूल द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर में भाग ले रहे 100 से ज्यादा छात्रों ने भी इस शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
क्लब के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से लोगों को एडवेंचर एक्टिविटीज से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में एडवेंचर एक्सपर्ट चित्रांश सिकरवार, विशाल गुप्ता और कमल ने सभी प्रतिभागियों को रॉक क्लाइंबिंग की बारीकियां सिखाई और उसके बाद एक्टिविटी भी करवाई। गौरतलब है कि रॉक फायर एडवेंचर क्लब द्वारा पिछले एक माह से अधिक समय से हर रविवार को ग्वालियर किले पर इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
Rock Climbing
किले पर आयोजित शिविर में रॉक क्लाइंबिंग करते प्रतिभागी। फोटो : भास्कर