पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सेफा आज, नर्मदापुरम से भिड़ेगी ग्वालियर

सेफा आज, नर्मदापुरम से भिड़ेगी ग्वालियर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | शानदार फार्म में चल रही ग्वालियर की महिला क्रिकेट टीम सोमवार को सेमीफाइनल में नर्मदापुरम से भिड़ेगी। जेएस आनंद ट्रॉफी में ग्वालियर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की। पहले मैच में ग्वालियर की भिड़ंत सागर से हुई जिसमें ग्वालियर ने 301 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में ग्वालियर ने जबलपुर को 114 रन के अंतर से पराजित किया। तीसरे और अंतिम लीग मुकाबले में भी ग्वालियर ने अपने विजयी अभियान कोे जारी रखते हुए भोेपाल की टीम को 53 रन से शिकस्त दी। टूर्नामेंट में ना केवल ग्वालियर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया बल्कि टीम की गेंदबाजों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

खबरें और भी हैं...