पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अनुज के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती वार्ड 56(ई)

अनुज के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती वार्ड-56(ई)

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | ग्वालियर

अनुज प्रजापति के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत वार्ड-56 (ई) ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा कप -2018 के अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं एमएलबी कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर खेले गए एक अन्य मुकाबले में वार्ड-21 (ए) ने वार्ड-57(डी) को 5 विकेट से शिकस्त दी। आयोजन के दौरान लोहिया बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। न्यास के अध्यक्ष व पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में दिन का पहला मुकाबला वार्ड-30 (ए) और वार्ड- 56(ई) के बीच खेला गया। टॉस जीतकर वार्ड-30 (ए) ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। अनुज ने मात्र 10 गेंदों में तेजतर्रार पारी खेलते हुए 3 छक्के की मदद से 34 रन बनाए वहीं दिलीप (16) और संजीव (17) ने उनका बखूबी साथ निभाया और टीम का स्कोर निर्धारित 10 ओवर में 109 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड-30 (ए) को पुलकित और पियूष ने सधी हुई शुरुआत दी लेकिन दोनों के आउट होते ही टीम दबाव में आ गई और निर्धारित ओवरों में केवल में 87 रन ही बना सकी। वार्ड-56 (ई) ने इस मुकाबले को 22 रनों से अपने नाम किया। जबकि दूसरे मुकाबले में वार्ड-21(ए) ने टॉस जीतकर वार्ड-57(डी) को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

वार्ड-57 (डी) के बल्लेबाज विरोधी टीम के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए और पूरी टीम 60 रन पर ढेर हो गई। सर्वाधिक रन अमर सिंह (16) ने बनाए। वहीं गेंदबाजी में राजाराम ने 3 और गौरव व करन ने 2-2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड-21(ए) ने मैन ऑफ द मैच प्रवीण (38) की शानदार पारी की बदौलत 5 विकेट से मैच पर कब्जा जमाया।

एमएलबी कॉलेज में खेले जा रहे ग्वालियर पूर्व विधानसभा कप-2018 का दृश्य। रविवार को एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले गए जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

डिफेंस शॉट खेलता बल्लेबाज

वार्ड-56 (डी) ने 72 रन से जीत दर्ज की

दिन में खेले गए तीसरे मुकाबले में वार्ड-56 (डी) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5/120 रन का स्कोर खड़ा किया। अमरदीप पाल ने सर्वाधिक 83 रन की पारी खेली वहीं मोहित धाकड़ ने 2 बल्लेबाजों को चलता किया। पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड-45 (बी) की टीम मात्र 48 रन पर ढेर हो गई।

खबरें और भी हैं...