पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • LNIPE में स्पोर्ट्स जर्नलिज्म और साइकोलॉजी कोर्स होंगे शुरू

LNIPE में स्पोर्ट्स जर्नलिज्म और साइकोलॉजी कोर्स होंगे शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एलएनआईपीई ) में इस बार से 5 नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। इनमें एक यूजी, 3 पीजी कोर्स के अलावा एक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शामिल हैं। यूजी में बीए स्पोर्ट्स एंड परफॉर्मेंस शुरू किया जा रहा है। इसी तरह पीजी में मास्टर ऑफ साइंस स्पोर्ट्स बायोमेकेनिज्म, मास्टर ऑफ साइंस स्पोर्ट्स फिजियोलॉजी, मास्टर ऑफ आर्ट्स स्पोर्ट्स साइकोलॉजी के अलावा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करना होंगे और एंट्रेंस एक्जाम भी होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट से एडमिशन दिया जाएगा।

संस्थान में 1 यूजी, 3 पीजी के नए कोर्स के अलावा स्पोर्ट्स जर्नलिज्म पर शुरू होगा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा

Admission ‌Alert

30 जून तक कराने होंगे रजिस्ट्रेशन, एंट्रेंस एक्जाम 11 जुलाई से

बीए स्पोर्ट्स एंड परफॉर्मेंस में 20 सीट निर्धारित की गई हैं। 30 जून तक एप्लीकेशन की जा सकती है। 11 और 14 जुलाई को एंट्रेंस एक्जाम होगा। एमएससी स्पोर्ट्स बायोमेकेनिज्म में 15 सीट रखी गई हैं। इसके आवेदन 30 जून तक होंगे और एंट्रेंस एक्जाम 10 और 11 जुलाई को होगा। इसी तरह एमएससी एक्सरसाइज फिजियोलॉजी में 15 सीट निर्धारित की गई हैं। 30 जून तक आवेदन होंगे और एंट्रेंस एक्जाम 10 और 11 जुलाई को होगा। एमए स्पोर्ट्स साइकोलॉजी में भी 15 सीट हैं, आवेदन 30 जून और एक्जाम 10 व 11 जुलाई को होगा। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जून तक कर सकते हैं। एक्जाम 6 और 7 जुलाई को होगा।

खबरें और भी हैं...