ग्वालियर के मीत ब्रदर्स के गीत पर फिल्म स्टार सलमान खान जल्द ही डांस करते हुए नजर आएंगे। उनका एक सांग सलमान खान को इतना पसंद आया कि उसे फिल्म रेस-3 में शामिल कर लिया है। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य किरदार में है। यह ऐसा गाना है जो पार्टी नंबर होने के साथ रोमांटिक भी है। यह गीत है हीरिए...। इस गाने की कंपोजिंग के बारे में सिंगर मनमीत का कहना है कि इस गाने को कंपोज करने से पहले हम दोनों भाइयों ने रेमो डिसूजा से पांच-छह आइडिया शेयर किए, जिनमें से उन्हें यह गीत बेहद पसंद आया। बाद में उन्होंने सलमान भाई को यह गाना सुनाया, तो उन्होंने पहली बार में ही इसके लिए हां कर दी। इस गीत को गाने के लिए हमने पंजाबी सिंगर दीप मनी का चयन किया। हम चाहते थे कि यह गाना पार्टी नंबर से थोड़ा हटकर है, तो इसे किसी नई आवाज के साथ ही लांच किया जाए। दीप मनी और नेहा भसीन ने इस गीत को बेहद सुरीली आवाज में गाया है।
City Achiever
सलमान खान और जैकलिन के साथ हरमीत और मनमीत।
सलमान के साथ चौथा गाना
सिंगर हरमीत ने बताया कि इससे पहले भी हम सलमान खान के साथ किक मूवी का हैंगओवर, इक वारी आ तो सही..., चिटिया कलाइयां वे... गीत तैयार कर चुके हैं। ये तीनों ही गाने सुपरहिट रहे। हीरिए ऐसा गीत है, जिस पर ऑडियंस झूम उठेगी।