पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • शहर के रोहन और तूलिका ने टॉप 10 में बनाई जगह

शहर के रोहन और तूलिका ने टॉप-10 में बनाई जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट (एनसीएचएम) ज्वाॅइंट एंट्रेंस एक्जाम (जेईई) का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। बीते वर्ष की तुलना मेंे इस बार रिजल्ट बेहतर रहा। शहर के रोहन तिवारी ने ऑल इंडिया में 5वीं रैंक हासिल की। वहीं तूलिका गुप्ता की ऑल इंडिया में 8वीं रैंक आई।साथ ही प्रखर शुक्ला सहित पांच स्टूडेंट्स की बेहतर रैंक आई है।

मॉक टेस्ट से पता चली कमजोरी

मैथ को किया स्ट्रांग: रोहन तिवारी ने बताया कि उन्होंने 12वीं के बाद एक साल ड्रॉप लेकर तैयारी की। साथ ही गणित विषय पर सबसे ज्यादा समय दिया, जिसकी बदौलत ऑल इंडिया में पांचवीं रैंक आ सकी।

टाइमर लगाकर की पढ़ाई : तूलिका गुप्ता का कहना है कि इस एक्जाम के लिए उन्होंने टाइमर लगाकर स्टडी की। वे रीजनिंग के सवाल सॉल्व करने के लिए रोजाना 30 मिनट का टाइमर लगाती थीं, जिससे एआईआर-8 आई।

सोशल मीडिया से बनाई दूरी: सुविनय गुप्ता ने बताया कि अलग-अलग वेबसाइट से जीएस की तैयारी की। इस दौरान उन्हें महीनेभर तक सोशल मीडिया से दूर रहना पड़ा। यही वजह रही कि उनकी ऑल इंडिया में 74 रैंक आई।

यू-ट्यूब देख की तैयारी : ऑल इंडिया में 82 रैंक हासिल करने वाली पलक माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने प्रिपरेशन के लिए इंग्लिश वोकेवलरी को स्ट्रांग किया, जो कि उनकी बहुत कमजोर थी। इसके लिए उन्होंने यू-ट्यूब की मदद ली।

खबरें और भी हैं...