पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सिविल सर्विस कैट की तैयारी करनी है तो कोर सब्जेक्ट से करें ग्रेजुएशन

सिविल सर्विस-कैट की तैयारी करनी है तो कोर सब्जेक्ट से करें ग्रेजुएशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप मैनेजमेंट के लिए कैट की तैयारी करना चाहती हैं तो इसके लिए कोई स्पेशलाइजेशन सब्जेक्ट न चुनें। बल्कि कोर सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन करें, ऐसा करके आप ग्रेजुएशन के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगी। इसका एक दूसरा पहलू यह भी है कि शासकीय कॉलेज में स्पेशलाइजेशन के कोर्स सेल्फ फाइनेंस वाले हैं। इसमें आपकी फीस ज्यादा लगेगी, इसलिए कोर सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन फायदेमंद रहेगा। पुणे से आईं आकांक्षा शर्मा के सवालों के कुछ ऐसे ही जवाब साइंस कॉलेज के काउंसलर्स ने दिए। आकांक्षा के पिता आर्मी में हैं और हाल ही में उनका ट्रांसफर ग्वालियर हुआ है। उन्होंने 2वीं, 82 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया है। आकांक्षा का सवाल था कि वे बीएससी बायोटेक करने के बाद कैट का एक्जाम देना चाहती हैं। आकांक्षा की तरह कई छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान काउंसलर्स ने किया। सोमवार से हम छू लेंगे कार्यक्रम के साथ इस विशेष काउंसिलिंग की शुरुआत हुई। भोपाल से हुए सीधे प्रसारण में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

30 तक होगी काउंसिलिंग

12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए काउंसिलिंग 30 मई तक चलेगी। शहर में 3 जगह काउंसिलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें उत्कृष्ट विद्यालय मुरार, साइंस कॉलेज और केआरजी कॉलेज शामिल हैं।

शहर के तीन शिक्षण संस्थानों में 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए फ्री काउंसिलिंग शुरू

Career Counselling

शहर में कॅरियर काउंसिलिंग के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सुबह 10 से शाम 4 बजे तक फ्री काउंसिलिंग की जाएगी।

पहले दिन ऐसे रहे सवाल-जवाब

12वीं में हमारे नंबर अच्छे हैं और अभिभावक चाहते हैं कि हम आगे मैथ्स से पढ़ाई करें, लेकिन हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं?

-अगर आपकी रुचि मैथ्स में नहीं है तो आप उसे न लें। साथ ही अभिभावकों को बताएं कि आज कई कोर सब्जेक्ट ऐसे हैं, जिससे जॉब के विकल्प हैं।

मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए ग्वालियर में क्या विकल्प हैं।

-मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए ग्वालियर में कई विकल्प हैं। जेयू के अलावा एबीवी ट्रिपल आईटीएम जैसा संस्थान भी हैं। जहां से पढ़ाई की जा सकती है।

काउंसिलिंग के होंगे 3 चरण

काउंसिलिंग का प्रथम चरण 30 मई तक 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले, द्वितीय चरण में 4 से 14 जून तक 70 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले और तृतीय चरण में 18 से 28 जून तक 12वीं के अनुतीर्ण के अलावा 10वीं के विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी।

स्टूडेंट्स के लिए कॅरियर मित्र एप: स्टूडेंट्स की सहुलियत के लिए कॅरियर मित्र एप भी जारी किया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस पर किस विषय वाले छात्र-छात्राएं ग्रेजुएशन किन विषयों से कर सकते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

फीडबैक का विकल्प भी

कॅरियर मित्र एप में फीड बैक का विकल्प भी दिया गया है। इसमें स्टूडेंट्स 12वीं का रोल नंबर और अंक डालकर अपना फीडबैक दे सकते हैं। इसकी मॉनीटरिंग विभाग द्वारा की जा रही है।

जीएस में मिलेगा फायदा

12वीं में मेरे 88 प्रतिशत अंक आए हैं। अब मैं ग्रेजुएशन करना चाहती हूं, मेरा लक्ष्य सिविल सर्विसेज है। कोर सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन करने का फायदा मुझे मिला। शिवानी गोयल, छात्रा

काउंसिलिंग का मिला फायदा

12वीं पीसीएम से की है और 75 प्रतिशत अंक आए हैं। मुझे सिविल सर्विसेज की तैयारी करनी है, इसलिए बीए करना चाहती हूं। यहां मुझे काउंसलर से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। निकिता सक्सेना, छात्रा

खबरें और भी हैं...