सिटी रिपोर्टर। ग्वालियर व्यापार मेले में लगने वाले समर मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यह कार्यक्रम 26 मई से 23 जून तक मेले के सभागार में किए होंगे। 26 मई को बच्चों के प्रजेंटेशन से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद 27 मई को दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति होगी। 28 मई को कवि सम्मेलन, 29 को डांस, 30 को भजन संध्या, 31 डांस का फाइनल राउंड, 1 जून को चित्रकला प्रतियोगिता, 2 को ईवनिंग अवार्ड, 3 को म्यूजिकल नाइट, 4 को एकल डांस, 5 को फैंसी ड्रेस, 6 को वेस्टर्न डांस, 7 को मेहंदी रचाओ और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता, 8 को समूह डांस, 9 को एकल गायन, 10 को सुगम संगीत, 11 को एकल डांस, 17 को कवि सम्मेलन और 20 जून को मुशायरा का आयोजन होगा।