ग्वालियर | छोटे पर्दे पर शुरू होने वाले डांस रियलिटी शो में ग्वालियर की योशिता शर्मा का चयन हुआ है। शहर में तीन राउंड के ऑडिशन के बाद वह टीवी राउंड में जगह बनाने में कामयाब रही। उनका कहना है कि वह डांस में शहर का नाम रोशन करना चाहती हैं, इसलिए तीन वर्ष से वह इंडियन क्लासिकल डांस सीख रही हैं। कृष्णा नगर निवासी योशिता के पिता पुनीत शर्मा और मां गरिमा हाउसवाइफ हैं। उनका टीवी राउंड 25 मई को दिल्ली में शूट होगा।