पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • ग्वालियर तैयार करेगा बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्रिकेट पिच

ग्वालियर तैयार करेगा बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्रिकेट पिच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर डीबी स्टार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले शेर-ए-बंग्ला सहित सभी मुख्य क्रिकेट स्टेडियम की पिच ग्वालियर के संजीव अग्रवाल तैयार करेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पिच क्यूरेटर की डिमांड की थी। बीसीसीआई ने ग्वालियर के संजीव अग्रवाल सहित एक अन्य पिच क्यूरेटर को यह जिम्मेदारी सौंपी है। संजीव, ग्वालियर ही नहीं बल्कि प्रदेश के पहले ऐसे पिच क्यूरेटर हैं, जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बांग्लादेश की शान है बंगबंधु क्रिकेट स्टेडियम

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 50 हजार से अधिक दर्शक क्षमता वाला बंगबंधु स्टेडियम देश के सबसे बड़े मैदानों में गिना जाता है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यहां संजीव से ऐसी पिच तैयार करना चाहता है जिस पर बैट्समैन शतकीय पारी खेल सकें। उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी 2010 में ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर ने जिस पिच पर वनडे का पहला दोहरा शतक जमाया था वह पिच संजीव ने ही तैयार की थी।



DB Star

good news

ढाका स्थित बंगबंधु स्टेडियम।

खिलाड़ी जीवन से हुई शुरुआत

संजीव अग्रवाल क्रिकेटर के रूप में 1989 से 1995 तक रणजी टीम के सदस्य रहे। इस दौरान उन्होंने विल्स ट्रॉफी, कूच बिहार ट्राफी, अंडर-19, अंडर-15 सहित कई टूर्नामेंट में भाग लिया। 1997 से 1999 से एमपीसीए की ओर से अंडर-15 टीम के कोच भी रहे। 2003 से 2005 तक अंडर-22 टीम के कप्तान रहे। 1996 में ग्वालियर में हुए विश्वकप के मैच में पिच क्यूरेटर की भूमिका निभाई। इसके बाद कई मैचों में पिच क्यूरेटर रहे। रेलवे के पिच क्यूरेटर रहते हुए उन्होंने करनैल सिंह स्टेडियम दिल्ली की पिच तैयार की। शंकरपुर में बन रहे नए स्टेडियम का मैदान और पिच तैयार करने का काम भी संजीव ने किया है।

खबरें और भी हैं...