नगर निगम द्वारा लोकायुक्त को दिया गया जवाब।
DB Star
शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी ब्लू लोटस के 100 करोड़ रुपए कीमत के प्लॉट बिना विकास कार्य हुए ही बंधनमुक्त करने के खेल में नगर निगम के अफसर अब लोकायुक्त जांच में फंस सकते हैं। 20 लाख वर्गफीट से अधिक जमीन की इस कॉलोनी के तीन लाख वर्गफीट एरिया के प्लॉट अफसरों ने मार्च 2013 में बंधनमुक्त किए थे, जबकि निगम वर्ष 2018 में स्वयं ही स्वीकार कर रहा है कि कॉलोनी में विकास कार्य नहीं हुए हैं। अब इस मामले में लोकायुक्त जांच शुरू होने और क्रेताओं द्वारा रैरा में केस लगाने के बाद दोषी अफसरों पर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
next
करोड़ के प्लॉट बिना विकास कार्य बंधनमुक्त करने का मामला
अभी मुझे प्राप्त नहीं हुआ है नोटिस
 मुझे अभी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। जब मुझे नोटिस मिलेगा, तब मैं अपना जवाब सबमिट करूंगा। उस समय ब्लू लोटस कॉलोनी में विकास हुए थे या नहीं, इस बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगा। अजयपाल सिंह जादौन, तत्कालीन भवन अधिकारी व वर्तमान उपायुक्त नगर निगम
डीबी स्टार ने 21 दिसंबर 2017 को खबर प्रकाशित कर यह मामला उठाया था।
लोकायुक्त जांच शुरू होने के बाद ब्लू लोटस कॉलोनी में बनाई गई सड़क।
हमने भवन अिधकारियों को दिए हैं नोटिस
 ब्लू लोटस कॉलोनी में बिना विकास कार्य हुए ही प्लॉटों को बंधनमुक्त करने के मामले में हमने अजयपाल सिंह जादौन और प्रदीप वर्मा को नोटिस जारी किए हैं। इस मामले की जांच भी हमने शुरू कर दी है कि किस आधार पर यह प्लॉट रिलीज किए गए हैं। हमने इस संबंध में लोकायुक्त व रैरा को भी वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है। विनोद शर्मा, आयुक्त, नगर निगम
कॉलोनी की वस्तुस्थिति की जानकारी मांगी है
 ग्वालियर की ब्लू लोटस कॉलोनी में आवश्यक विकास कार्य हुए बिना ही निगम अफसरों द्वारा प्लॉट बंधनमुक्त करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। हमने इस संबंध में नगर निगम से जवाब मांगा है। इस प्रकरण का वर्तमान स्टेटस देखने के बाद हम नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। एंटोनी जेसी डिसा, अध्यक्ष रैरा, मप्र