पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सावरकर मेला 27 एवं 28 को, होंगे कई कार्यक्रम

सावरकर मेला 27 एवं 28 को, होंगे कई कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सावरकर मेला 27 एवं 28 को, होंगे कई कार्यक्रम

ग्वालियर|
वीर सावरकर मेला आयोजन समिति की बैठक सोमवार को संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि दो दिवसीय सावरकर मेला 27 एवं 28 मई को शाम 6.30 बजे प्रतिमा स्थल पर लगाया जाएगा। 24 मई को रात्रि 7 बजे निबंध प्रतियोगिता, 25 को रात्रि 7 बजे चित्रकला, ड्राइंग प्रतियोगिता सावरकर सरोवर पर, 28 मई को कवि सम्मेलन होगा। नेता सुभाषचंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी को वीर सावरकर र| सम्मान दिया जाएगा। समापन एवं पुरस्कार वितरण के लिए मंत्री जयभान सिंह पवैया, नारायण सिंह कुशवाह, पार्षद सतीश सिकरवार, निधि कौरव को आमंत्रित किया है। बैठक में पार्षद बाबूलाल चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, जयकिशन पमनानी आदि उपस्थित रहे।

सातवां वेतनमान न मिलने से कर्मचारी नाराज

ग्वालियर| गृह निर्माण मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी सातवां वेतनमान न मिलने से नाराज हैं। मप्र गृहनिर्माण मंडल कर्मचारी संघ वृत्त ग्वालियर के अध्यक्ष उमेश तिवारी ने मांग की कि उन्हें सातवां वेतनमान व छठवां वेतनमान का पिछला एरियर दिया जाए।

खबरें और भी हैं...