ग्वालियर| सोमवार को रमजान का तीसरा रोजा रहा। नमाज के समय शहर की मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ रही। मोती मस्जिद में लोगों की इतनी भीड़ थी कि मैदान भी खचाखच भर गया। शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी ने बताया कि सोमवार तड़के 3.53 बजे सेहरी के साथ रोजा रखा गया। शाम को 7.09 बजे सामूहिक रूप से पिंड खजूर खाकर रोजा खोला गया।