पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • टीबी के मरीज को लिख दीं बाजार की दवाएं

टीबी के मरीज को लिख दीं बाजार की दवाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासन के आदेशों को धता बताते हुए जेएएच की ओपीडी में टीबी के मरीजों से बाजार से दवा मंगवाई जा रही हैं। इनमें अधिकांश दवाएं वे हैं, जो दीनदयाल दवा वितरण केंद्र पर मरीजों को फ्री में दी जाती हैं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला टीबी अधिकारी डॉ. मनोज कौरव ने जांच के आदेश दिए हैं।

केंद्र सरकार देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। इसके लिए शासन ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि टीबी के मरीजों को दवा फ्री उपलब्ध कराई जाए। इतना ही नहीं, अब तो सरकार टीबी के मरीजों के लिए 500 रुपए देने की बात भी कह रही है। इन आदेशों को धता बताते हुए जेएएच की ओपीडी में बने डॉट्स के कक्ष में बैठने वाले डॉक्टर मरीजों को बाजार की दवाएं लिख रहे हैं। ताज्जुब की बात यह है कि मरीजों से प्रोटीन पाउडर, आयरन की टैबलेट तक बाजार से मंगवाई जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया। दतिया जिले के भलका गांव निवासी चंदन सिंह अपनी प|ी गिरजेश को दवा दिलाने के लिए आए थे। उन्हें डॉक्टर ने एक पर्ची पर दवा लिखकर कहा कि सामने वाले मेडिकल स्टोर से दवा ले लेना। चंदन सिंह का कहना था कि वह गरीब है और उसके पास इतने पैसे नहीं हंै कि बाजार से दवा खरीद सके। इस मामले की जानकारी जिला टीबी अधिकारी डॉ. मनोज कौरव को दी गई।

खबरें और भी हैं...