पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • विस्फोट एक्सपर्ट गिराएंगे पुरानी पानी की टंकियां

विस्फोट एक्सपर्ट गिराएंगे पुरानी पानी की टंकियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की पुरानी हो चुकी तीन पानी की टंकियों को जमींदोज किया जाएगा। निगम ने इसके लिए विस्फोट एक्सपर्ट शरद सर्वटे को बुलाया है। वे 18 अप्रैल को शहर में आकर कार्रवाई को अंजाम देंगे। गोरखी, दर्पण काॅलोनी और पिंटो पार्क की पुरानी टंकियों को गिराने के बाद उक्त स्थल पर नई टंकियों का निर्माण किया जाएगा। निगम एक्सपर्ट को करीब 14 लाख का भुगतान करेगी।

अनुपयोगी हो चुकीं पानी की टंकियां 35 से 42 साल पुरानी हैं। इनमें एक नगर निगम के आधिपत्य की है और दो मप्र हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाई गई हैं। वर्तमान में क्षतिग्रस्त होने के बाद टंकियों को गिराकर अधिक क्षमता वाली पानी की टंकियां बनाने का फैसला लिया था।

अब बनेंगी ज्यादा क्षमता की: निगम तीनों टंकी को गिराए जाने के बाद उक्त स्थलों पर ही नई पानी की टंकियों का निर्माण करेगा। गोरखी में 15 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी बनेगी। दर्पण काॅलोनी में 8 लाख और पिंटो पार्क में 10 लाख की क्षमता वाली पानी की टंकी बनाई जाएगी।

टंकियों की जानकारी

गोरखी पानी की टंकी

निर्माण: साल 1980

क्षमता: 5 लाख लीटर

कारण: ऊपर का डोम खराब हो चुका है। लोहे का सरिया निकला है। इससे पानी लीकेज होता था।

दर्पण काॅलोनी पानी की टंकी

निर्माण: साल 1978

क्षमता: एक लाख लीटर

कारण: पूरी टंकी का स्ट्रक्चर खराब हो गया है।

पिंटो पार्क पानी की टंकी

निर्माण: साल 1976

क्षमता: ढाई लाख लीटर

कारण: क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। सीढ़ियां भी टूट चुकी हैं।

पुरानी टंकियों को गिराएंगे

शहर की तीन पानी की टंकी खराब हो चुकी हैं। उनको गिराने के लिए विस्फोट एक्सपर्ट शरद सर्वटे 18 अप्रैल को आ रहे हैं। उनके माध्यम से गोरखी, दर्पण काॅलोनी और पिंटो पार्क की टंकियों को गिराया जाएगा। उनके स्थान पर नई टंकियों का निर्माण होगा। विनोद शर्मा, आयुक्त नगर निगम

खबरें और भी हैं...