शहरी और ग्रामीण स्तर पर बालिकाओं को शिक्षित करेगी वनबंधु परिषद
इस वर्ष परिषद का सबसे ज्यादा ध्यान बालिकाओं की शिक्षा पर है। इसके लिए शहर के साथ ग्रामीण स्तर पर काम करना होगा। यह अभियान तभी सफल होगा जब पदाधिकारियों के साथ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। इसलिए आप लोग अभी से इसकी कार्ययोजना तय करें और उसके हिसाब से कार्य करें। यह बात वनबंधु परिषद की बैठक में अखिल भारतीय महिला परिषद की अध्यक्ष गीता मूंदड़ा ने कही। सोमवार को जीवाजी क्लब में महिला वनबंधु परिषद की बैठक हुई। इसमें परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता मूंदड़ा ने आगामी कार्य योजना पर चर्चा की। बैठक में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बालिकाओं को अच्छी शिक्षा मिल सके, इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।
वनबंधु परिषद की बैठक सोमवार को हुई, इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई
Club Activity
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता मूंदड़ा ने सदस्यों को आगामी कार्य योजना के बारे में बताया।