स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ कराएगा ट्रेनिंग, मिलेगी जॉब
उच्च शिक्षा विभाग के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की ओर से जल्द ही स्टूडेंट्स के लिए ट्रेनिंग की शुरुआत की जा रही है। यह पहले शहर के अलग-अलग शासकीय कॉलेज में होगी, लेकिन इसकी शुरुआत साइंस कॉलेज से होगी। यहां मई में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मेडिकल क्षेत्र की एक कंपनी को बुलाया जा रहा है, जो स्टूडेंट्स को मेडिकल फील्ड में कॅरियर बनाने की जानकारी देगी। इसके लिए एक दिन का ओरिएंटेशन कोर्स कराया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को कंपनी में जॉब पाने का मौका मिलेगा।
Good News